Doordrishti News Logo

नाबालिग से दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

15 हजार का इनाम घोषित हो रखा था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग से दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार। फलोदी जिले की लोहावट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के आरोपी को आठ माह बाद गिरफ्तार किया है। फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि गत वर्ष चार जून को स्कूली छात्रा ने पुलिस थाना मतोड़ा में रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया कि आरोपी युवक ने जान पहचान कर मोबाइल फोन पर बातें करने का दबाव डाला। फिर आरोपी ने उसके घर पर आकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खिंच लिए।

17 दिन बाद भी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का सस्पेंस बरकरार

आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शादी करने का दबाब बनाने लगा। आरोपी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान वृताधिकारी लोहावट द्वारा शुरू किया गया। फरार होने पर उसकी गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने अब आरोपी पुखराज को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।