नई सड़क पर एक मिनट में कार चुरा ले गया नकाबपोश चोर
सीसीटीवी फुटेज आया सामने -आराम से ले गया कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नई सड़क पर एक मिनट में कार चुरा ले गया नकाबपोश चोर। शहर में कार चोरी का एक मामला सामने आया है। चोर ने महज एक मिनट में कार चोरी कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
अवैध हथियार रखने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सदर बाजार थाने में दी शिकायत में नई सड़क निवासी इरफान ने बताया कि बीती रात उसने अपने घर के बाहर रात करीब दस बजे बेलोनो कार खड़ी की थी। आज सुबह छह बजे जब उठकर देखा तो घर के बाहर कार नहीं थी। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे तो रात करीब एक बजे एक व्यक्ति नई सडक़ से मुंह पर रुमाल बांधकर आता हुआ नजर आया। वह व्यक्ति गाड़ी के पास आया और लॉक खोलकर अंदर बैठ गया। इसके बाद गाड़ी को लेकर फरार हो गया। वह करीब एक मिनट में कार चुरा ले गया।
