अवैध हथियार रखने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध हथियार रखने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी तेज करण ने बताया कि अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन व एक जिंदा कारतूस प्रकरण में वांछित आरोपी बालाजी नगर गुड़ा, पुलिस थाना विवेक विहार हाल 81 विजय नगर, पुलिस थाना भगत की कोठी निवासी भागीरथ कड़वासरा को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
जैविक खेती में सामाजिक सहयोग का त्योहार है शिवरात्रि
एमडी प्रकरण में वांछित गिरफ्तार
कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त बाबलों की ढाणी डोली कल्याणपुर बालोतरा निवासी प्रकाश विश्नोई उर्फ पिंकू को गिरफ्तार किया गया है। प्रशिक्षु आरपीएस देवेन्द्रसिंह और झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह मय टीम द्वारा उसे दस्तयाब किया गया। वह 14.89 ग्राम एमडी प्रकरण में वांछित था।
