अवैध कॉलोनी के भूखण्ड खरीदने से bachen

  • जेडीसी आयुक्त उत्साह चौधरी की आमजन से अपील
  • जेडीए द्वारा ग्राम नान्दड़ा कलां में अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध कॉलोनी के भूखण्ड खरीदने से बचें।जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को ग्राम नान्दड़ा कलां में कृषि भूमि पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए कार्यों को ध्वस्त किया गया।

तहसीलदार जोन-1 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम नान्दड़ा कलां के खसं. 296/14 का मौका निरीक्षण करते हुए कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये विकसित की जा रहे अवैध कॉलोनी में किए गए डामर सड़क निर्माण एवं मुटाम इत्यादि को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द किया गया।

सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग एवं स्वच्छता पर समूह बैठक में संवाद

दस्ते द्वारा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गयी कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये किसी प्रकार की योजना को विकसित नहीं करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाए विकसित अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में कृषि भूमि के भूखंडों की खरीद से बचें तथा अपने जीवन की बचत व पूंजी को सुरक्षित रखें। इसी प्रकार जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम लोरडी देजगरा के खसरा संख्या 110 एवं नवीन खसरा संख्या 110/3 में माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया गया।

कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पृथ्वीदान चारण, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं योगेश गहलोत, पटवारी भजनलाल मय जेडीए दस्ता मौजूद रहे।