Doordrishti News Logo

किसान से सात लाख की लूट

  • स्वीफ्ट कार में आए तीन बदमाशों ने लूटा
  • ओसियां के चामूं गांव की सरहद ओरण में दिया वारदात को अंजाम -रात भर चली नाकाबंदी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किसान से सात लाख की लूट।जोधपुर ग्रामीण के ओसियां क्षेत्र के चामू गांव की सरहद में गुरुवार की देर शाम एक किसान से लूट हो गई। स्वीफ्ट कार में आए तीन बदमाशों ने उनसे 7 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। किसान अपनी नई खरीदी बोलेरो कैंपर की रकम को चुकाने के लिए खेड़ापा जा रहे थे। ओसियां पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जिले सहित रेंज भर में नाकाबंदी करवाई गई। देर रात तक पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी।

जमीन का विवाद सुप्रीम कोर्ट से सुलझाने के नाम पर ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिस उप अधीक्षक ओसियां हनुमान सिंह ने बताया कि बैंठवासियां गांव के रहने वाले आईदानराम अपनी बोलेरो कैंपर लेकर खेड़ापा की तरफ से जा रहे थे। जब वे अपनी कैंपर लेकर ओसियां के चामू गांव की सरहद में पहुंचे तब एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार में तीन बदमाश आए और उनकी कार को ओरण क्षेत्र में इशारा देकर रूकवाया और उनके पास रखे सात लाख रुपए लूट कर ले गए।

उपाधीक्षक हनुमान सिंह ने बताया कि आईदानराम पेेश से किसान है। उन्होंने दस दिन पहले खेड़ापा से एक बोलेरो कैंपर खरीदी थी। जिसका पेमेंट देने के लिए वे गाड़ी से वहां जा रहे थे। शाम सवा छह बजे उनके साथ लूट की घटना हो गई। सूचना मिलने के साथ ही खुद पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह, थानाधिकारी राजेंद्रसिंह आदि मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस की तकनीकि टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि लूट का प्रकरण सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास जारी है। पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026