Doordrishti News Logo

जमीन का विवाद सुप्रीम कोर्ट से सुलझाने के नाम पर ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

पीड़ित से लाखों की ठगी की थी -गत साल हुआ था प्रकरण दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जमीन का विवाद सुप्रीम कोर्ट से सुलझाने के नाम पर ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने दिल्ली से शातिर व्यक्ति को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने स्थानीय व्यक्ति को एक जमीन के विवाद के लिए सुप्रीम कोर्ट से सुलझाने का झांसा देकर ठगी की थी। मामला गत साल दर्ज हुआ था। पुलिस कई बार आरोपी की तलाश में दिल्ली गई, मगर वह हाथ नहीं लगा। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है। रु बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गत साल जून में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसका एक प्लॉट रिको में आया है। जिसको लेकर रिको प्रबंधन से विवाद चल रहा है। रिको ने आंवटन का रोका रखा था। जिसके लिए पीडि़त ने हाईकोर्ट की शरण भी ली थी। मगर रिको के पक्ष में निर्णय होने पर याचिका को खारिज कर दिया गया था। इस पर बाद में पीडि़त की मुलाकात वाया मीडिया नार्थ दिल्ली के चितरंजन पार्क थाना क्षेत्र कैलाश ग्रेटर के निवासी सुंदर लाल मालू पुत्र चांदमल से हुई थी। तब उन्होंने विवाद को सुप्रीम कोर्ट से सुलझवाने का बोला था।

आरएसी कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत

पीडि़त से लाखों रुपए इसके लिए ऐंठ लिए गए। मगर मामला नहीं सुलझा और उसने धोखाधड़ी कर रकम को ऐंठ लिया। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश गई। पहले भी पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली गई थी। मगर वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को अब सूचना मिलने पर दिल्ली पहुंची और वहां से गिरफ्तार कर लाय गया है। प्रकरण में 26लाख का फ्रॉड होना आरंभिक तौर पर सामने आया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026