खान में काम करते पत्थर लगने से मजदूर की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खान में काम करते पत्थर लगने से मजदूर की मौत। शहर के केरू स्थित बालाजी कॉलोनी में पत्थर की खान में काम रहे एक श्रमिक पर पत्थर गिर गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को अस्पताल लाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भतीजे की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
सोलर प्लेटें लगाते श्रमिक नीचे गिरा,अस्पताल में मौत
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बालाजी कॉलोनी केरू निवासी 52 साल का सहदेव पुत्र मोडाराम पत्थर की खान में काम कर रहा था,तब अचानक से उसे पत्थर लग गया और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भतीजे मूलाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। घटना बुधवार सुबह की है।
