2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट-भंसाली।
शहर विधायक अतुल भंसाली ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार का तीसरा बजट भी समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भरता को समर्पित है। जिसमें अन्नदाता किसान को सम्मान और सम्बल है,युवाओं की आशाओं को साकार होने की गारन्टी है,माताओं को सुरक्षा और समृद्धि है,उद्यमी को पूंजी और उद्यमिता विकास के सहज-सरल अवसर है,श्रमिक को कौशल और रोजगार के अवसर है,बाल गोपालों को शिक्षा-खेल-चरित्र निर्माण के साथ विज्ञान के आधुनिकतम अविष्कारों के साथ कदमताल करने के अवसर है। यह राजस्थान के गौरव और परम्परा को सहेजने और उभारने वाला बजट है।
राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल
यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के 2047 में विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए साढे आठ करोड़ राजस्थानियों को प्रेरित करने वाला बजट है। ऐसा अभूतपूर्व बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कोटि कोटि साधुवाद देता हूँ।
जोधपुर के ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 50 करोड़,मेहरानगढ़ के राव जोधा मार्ग घोड़ा घाटी रोड के विकास-सौन्दर्यीकरण-लाईटिंग के लिए 10 करोड़,थार सांस्कृतिक सर्किट का विकास,एमडीएम एवं अन्य अस्पतलों में सुविधा विस्तार, परमवीर मैजर शैतानसिंह कौशल विकास केन्द्र,नवीन केन्द्रीय कारागार आदि धोषणाएं जोधपुर के लिए की है। कुल मिलाकर युवाओं के रोजगार सृजन को केन्द्र में रखकर 2047 तक राजस्थान 4 ट्रिलियन डालर की इकानॉमी बने उसका रोड मेप का निर्धारण कर आजके बजट के द्वारा उसकी नींव रखी गई है।
