श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को।जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक महापुरुष पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को प्रातः 9.30 बजे प्रताप नगर स्थित दीन दयाल पार्क में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक व राष्ट्र में धार्मिक चेतना व राष्ट्रनीति के साथ एकात्म मानववाद की अवधारणा के प्रतिपादक थे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाह, महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, ओम प्रकाश दईया,गौरव जैन, जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, पवन आसोपा,रवि गहलोत, पुरूषोतम मुंदड़ा,माधवी सोलंकी, किशन लड्डा,भंवरलाल दैया,धुरेन्द्र मेघवाल,संजु व्यास,अब्दुल नईम सिलावट,कैलाश गौड़,पूजा सुराणा, अजय त्रिवेदी,दीपक व्यास,दलपत वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
