Doordrishti News Logo

युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान। शहर के सूरसागर स्थित नारवा पुल के पास रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सूरसागर पुलिस ने बताया कि मूलत: उटाम्बर हाल नारवा पुल के पास संत लक्ष्मीदास नगर सूरसागर निवासी प्रेम पुत्र देवाराम सुथार ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय उसके भाई राहुलराम ने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे चैक कर मृत बता दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

Related posts: