Doordrishti News Logo

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

-महाशिवरात्रि पर्व
-महादेव विवाह का आगाज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया।शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड द्वारा महाशिवरात्रि पर शहर में विराट शिव बारात निकाली जाएगी। साथ ही महादेव विवाह महोत्सव समिति की ओर से 4 दिवसीय वैवाहिक अनुष्ठान कर महाकाल का अनूठा विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा । इस आयोजन का शुभारम्भ बुधवार सुबह रातानाडा गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर गणपति वंदन से किया गया।

समिति के महामंत्री धनराज प्रजापत ने बताया कि समिति अध्यक्ष किन्नर समाज की गादीपति सरोज मासी व विवाह के संयोजक संजय अग्रवाल के नेतृत्व में गणपति स्थापना व पूजा अर्चना हुई। समिति के संयोजक जीतसा भाटी ने बताया कि प्रथम पूज्य को निमंत्रण देने सभी भक्तों के साथ मिलकर गाजे बाजे से गए और साथ ही बाद शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में निमंत्रण देकर महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया।

IIT जोधपुर और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच ऐतिहासिक समझौता

इस आयोजन में शहर के प्रमुख संत मठ मंदिरों के प्रमुख,खेल,राजनीति सहित जगत के प्रमुख लोगों को भी न्यौता दिया जा रहा है,बारात में शामिल होने का आग्रह किया गया।
इस बार विशेष महादेव का विग्रह जो उज्जैन से आया उनको दूल्हा बना कर शामिल करेंगे वधु पक्ष की ओर से माता पार्वती का विग्रह अहमदाबाद से आया और जरी जरदोजी के लाल सुर्ख रंग की पोशाक पहन स्वर्ण आभूषण पहन फेरे लेंगी।

यह रहे उपस्थित :-
विनायक स्थापना में विहिप महेंद्र उपाध्याय पंडित राजेश दवे विक्रम परिहार अमित पाराशर तरुण सोतवाल ऊषा अग्रवाल चंद्रप्रकाश बंसल ज्योति सोतवाल दीपेश भाटी कार्तिक लिंबा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026

Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल

February 12, 2026