Doordrishti News Logo

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

-मरने से पहले भाई दोस्तों को भेजा था सुसाइड का मैसेज
-कर्ज से परेशान होकर सुसाइड करने का संदेह
-प्रिटिंग प्रेस व फूड डिलीवरी में करता था काम

जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान। शहर के आशापूर्णा बसेरा पाल लिंक रोड पर रहने वाला एक युवक 7 फरवरी को अपने घर से लापता हुआ था। उसने खुद के मरने की बात भाई और दोस्तों को मैसेज के जरिए भेजी थी। तब परिवार ने उसकी तलाश की और 7 फरवरी को उसकी बाइक कायलाना के निकट मिल गई। 8 फरवरी को बोरानाडा थाने में इसकी एमपीआर दर्ज कराई गई। आज उसका शव कायलाना में मिला।

पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि उसने बैंक से लोन ले रखा था,संभवत: कर्ज से दुखी होकर सुसाइड किया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है।

Rajasthan: विधानसभा में राज्य का बजट पेश

बोरानाडा थाने के हैडकांस्टेबल ललित खत्री ने बताया कि 7 फरवरी को आशापूर्णा बसेरा पाल लिंक-सालावास रोड निवासी 26 साल के देवानंद पुत्र प्रीतमदास सिंधी अपने घर से निकला था। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के साथ साइड में फूड डिलीवर में लगा हुआ था। 7 फरवरी को उसके लापता होने की जानकारी पर परिजन की तरफ से 8 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, हालांकि उसकी बाइक 7 फरवरी को कायलाना के निकट मिल गई थी। तब भी कायलाना में उसकी तलाश करवाई गई थी।

हैडकांस्टेबल ललित खत्री के अनुसार देवानंद ने मरने से पहले अपने भाई और दोस्तों को सुसाइड की बात को लेकर मैसेज डाला था। आज उसका शव कायलाना मिला। आरंभिक पूछताछ एवं पड़ताल मेें पता लगा कि उसने बैंक से लोन भी ले रखा था, संभवत : उसी से दुखी होकर उसने सुसाइड किया है। वह अविवाहित था। उसके भाई मनोज की तरफ से मर्ग में फिलहाल रिपोर्ट दी गई है। शव को गुरुवार को अग्रिम कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026