नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा
-मकान में रेड
-भारी मात्रा में क्लीनर बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा। जिला पश्चिम की स्पेशल टीम और विवेक विहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नंदवान गांव में एक रहवासीय मकान पर रेड दी। पुलिस ने यहां से नामी कंपनी के नाम से फर्जी तरीके से बनाया जा रहा टॉयलेट क्लीनर को बरामद किया है। पुलिस ने यहां भारी मात्रा में डिब्बे, ढक्कन आदि सामग्री को जब्त किया है।
भाजपा नेता धाणदिया दीनदयाल उपध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि डीएसटी वेस्ट महेंद्र सिंह को नंदवान स्थित पटेलों का बास में एक घर में फर्जी तरीके से हार्पिक टॉयलेट क्लीनर बनाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर रमेश पटेल के मकान पर रेड दी गई। पुलिस ने यहां पर नकली हार्पिक को बरामद किया। भारी मात्रा में हार्पिक कंपनी लोगो लगे डिब्बे,ढक्कन,पैकिंग मशीन आदि को जब्त किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज किया है। इस बारे में कं पनी प्रतिनिधि की तरफ से शिकायत दी गई थी।
