Doordrishti News Logo

बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी 12 फरवरी को हड़ताल पर

निजीकरण व श्रम संहिताओं के खिलाफ विरोध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी 12 फरवरी को हड़ताल पर। केंद्र सरकार की निजीकरण नीति और चार श्रम संहिताओं के विरोध में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित की जा रही है,जिसमें राजस्थान के सभी बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी भाग लेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन राजस्थान के उप महासचिव पूनम जालान ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण,कर्मचारियों और आम जनता दोनों के हितों के विरुद्ध है। सार्वजनिक बैंकों की सामाजिक भूमिका को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है,जिसका व्यापक विरोध जरूरी है।

96.26 करोड़ रुपये की लागत से पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास

जालान ने बताया कि सरकार द्वारा लागू की जा रही श्रम संहिताएं कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा, ट्रेड यूनियन अधिकारों और सामूहिक सौदेबाजी की प्रक्रिया को कमजोर करती हैं। इन कानूनों से ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी रोजगार पर संकट उत्पन्न होगा। बैंक कर्मचारियों ने हमेशा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके बावजूद लगातार कर्मचारी- विरोधी नीतियां अपनाई जा रही हैं। इन्हीं मुद्दों के विरोध में 12 फरवरी को हड़ताल आयोजित की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026