सेवानिवृत्त टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
98 वर्षीय पूर्व सीटीआई नंदलाल व्यास का सम्मान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवानिवृत्त टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सेवानिवृत्त टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को जोधपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त टिकट चेकिंग कर्मियों ने सहभागिता की।
संगठन के अध्यक्ष पूर्व मुख्य टिकट निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव घनश्याम शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के अवसर पर रोटरी चौराहा स्थित माताजी मंदिर परिसर में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडल के सेवा निवृत्त टिकट चेकिंग स्टाफ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया।कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा संगठन के वयोवृद्ध सदस्य 98 वर्षीय पूर्व सीटीआई नंदलाल व्यास का विशेष रूप से सम्मान एवं स्वागत किया गया।
जोधपुर मंडल को 2025-26 में मिला 1926 करोड़ रुपये उल्लेखनीय राजस्व
इस अवसर पर वयोवृद्ध पूर्व डीसीटीआई श्यामलाल उपाध्याय,याकूब अली,आसीन खान पठान,केके शर्मा,नेमीचंद प्रजापत,दौलाराम,संजय शर्मा, रतनलाल बलवंशी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में विजय कुमार द्विवेदी ने स्वागत किया तथा अंत में देवीलाल चौहान ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
