भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

मंडोर आंगणवा में नकली घी के संदेह में सीएसटी की बड़ी रेड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद। कमिश्रर स्पेशल टीम ने शनिवार की दोपहर मंडोर आंगणवा स्थित नंदपुरी में एक दुकान पर रेड दी। दुकान में नकली घी के कारोबार के संदेह में यह रेड दी गई। जिस फर्म पर रेड दी गई है वह पार्टनरशिप में चल रही है।

रेलवे होली पर चलाएगा डेढ़ हजार विशेष ट्रेन

सीएसटी प्रभारी एसआई मेहराज ने बताया कि मंडोर मंडी में हर्षित एंटरप्राइजेज नाम की दुकान में नकली घी के कारोबार की जानकारी मिली थी। जिस पर मय जाब्ते के वहां रेड दी गई। दुकान में भारी में मात्रा घी के टिन और वेपर मिले। घी नकली है अथवा असली इसका पता लगाया जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर को भी सूचना दी गई। फर्म के मालिक नवीन जैन और महावीर जैन है जोकि पार्टनरशिप में काम करते है।

200 नकली घी के भरे टीन मिले , नामी कंपनियां के लेबल पैकिंग की मशीनरी सामग्री सील 
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एव यातायात शाहीन सी के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के पंवार के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र के नन्दपुरी योजना आंगणवा में दबिश दी गई थी। पुलिस ने यहां नकली घी की अवैध फैक्ट्री पकड़ी जिसमें सागर,सरस, जय श्रीकृष्णा,सुमन गोल्ड, रिफाइंड पाम ऑयल,प्यूर अमूल्या,डेयरी ट्रीट,दीप कृष्णा व विभिन्न प्रकार के नामी कंपनियां के मिलते जुलते नाम के करीब 200 नकली घी के भरे टीन व करीब 800 खाली व नामी कंपनियां के लेबल पैकिंग बड़े स्तर की मशीनरी सामग्री को सील बंद किया गया।

घी तेल गर्म करने के टैंक भी मिले 
सीएसटी प्रभारी एसआई मेहराज के अनुसार वहां पर बड़ा घी का टैंक व एक छोटा टैंक नजर आए। घी गर्म करने के छह गैस चूल्हे-छह सिलेण्डर,प्लास्टिक डिब्बे,ढक्कन, स्टीकर,माप-तोल कांटा आदि जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

दुकानदार पार्टनर को किया दस्तयाब 
पुलिस ने मौके से बालेसर दुर्गावता हाल 80 फीट रोड भदवासिया निवासी नवीन कुमार पुत्र महावीर चंद जैन को दस्तयाब किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले भी पुलिस की डीएसटी एवं सीएसटी द्वारा मंडी में रेड देकर नकली घी कारेाबार का पता लगाया गया था। बाद में संबंधित थाना महामंदिर में प्रकरण भी दर्ज हुए थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026