ग्राम उत्थान शिविरों से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता

  • प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिविरों की समीक्षा
  • दिए दिशा निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम उत्थान शिविरों से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता। ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए तथा योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाए,यह निर्देश जोधपुर के प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने दिए। शुक्रवार को जिला कलक्टर कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शिविरों को प्रभावी मंच के रूप में विकसित कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागीय समन्वय एवं सतत निगरानी आवश्यक है।

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली गई प्रगति बैठक
समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जिले में अब तक आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति,लाभार्थियों की स्थिति तथा विभागवार उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर
प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान कृषि,पशुपालन,ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता,ऊर्जा एवं जल संसाधन सहित संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र नागरिकों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों से लाखों ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।

नियमित प्रगति रिपोर्टिंग एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश
देथा ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविरों की नियमित प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करने तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन लाभार्थियों के साथ-साथ पूर्व वर्षों के लाभार्थियों की प्रेरक सफलता कहानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रभारी सचिव ने जिला कलक्टर को शिविरों की ब्लॉकवार नियमित प्रगति रिपोर्ट लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बजट घोषणाओं एवं आधारभूत कार्यों की प्रगति की समीक्षा
इस दौरान प्रभारी सचिव ने जिले की विभिन्न बजट घोषणाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बजट घोषणा से जुड़े जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियमित रूप से कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग कर राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित करें,ताकि किसी भी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

नहरबंदी एवं विकास कार्यों की कार्ययोजना पर चर्चा
देथा ने प्रस्तावित नहरबंदी से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा कर निर्देश दिए तथा जिले की आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं प्रतिबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी,अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र राजपुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026