अवैध खनन पर आमने-सामने हुए दो पक्ष,जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिए 7 वाहन,डंपर जलाया
बदमाशों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस की टीमें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध खनन पर आमने-सामने हुए दो पक्ष,जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिए 7 वाहन,डंपर जलाया। शहर के निकट केरू स्थित चौपड़ में पत्थर के अवैध खनन को लेकर लंबे समय से चला रहा विवाद शुक्रवार शाम हिंसक टकराव में बदल गया। दो पक्ष में पहले बातचीत हुई। उसका सुलटारा नहीं हुआ तो पथराव और हमले शुरू हो गए। हालात इतने बिगड़े कि एक पक्ष जान बचाकर वाहन छोडक़र भागना पड़ा। जिसका फायदा उठा दूसरे पक्ष ने मौके पर खड़ी जेसीबी से ताबड़तोड़ सात वाहनों को रौंद डाला। वहां खड़े एक डंपर को भी फूंक दिया।
सूचना मिलते ही राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने दमकल की मदद से डंपर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने विवाद की असली वजह जानने के लिए खनिज विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भिजवाया। मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया।
रिदमिक जिम्नास्टिक में जोधपुर की मेहल जैन को दो पदक
हालात बिगड़ते देख मौके पर वहां मौजूद लोग अपने वाहन छोडक़र जान बचाकर भाग निकले। इसी का फायदा उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने वहीं खड़ी जेसीबी को स्टार्ट किया और एक-एक कर तीन एसयूवी और तीन बोलेरो कैंपर को कुचल दिया। खान क्षेत्र में खड़े एक डंपर में आग लगा दी। तोडफ़ोड़ के बाद जेसीबी को भी पलट दी। क्षतिग्रस्त वाहनों में एक गाड़ी दूसरे पक्ष की भी बताई जा रही है।
सरकारी जमीन बना टकराव की वजह
जानकारी के अनुसार केरू स्थित चौपड़ में बुधाराम गोदारा पत्थर का खनन करता है। खनन स्थल से सटी सरकारी जमीन पर काम करने को लेकर उसका गांव के पूर्व सरपंच से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बुधाराम और उसके तीन-चार साथी उसी इलाके में मौजूद थे,तभी दूसरे पक्ष को वहां अवैध खनन होने की आशंका हुई। तब दूसरे पक्ष के लोग चार-पांच वाहनों में आए। फिर इसके बाद अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। कुछ देर तक दोनों ओर से पथराव और हमले होते रहे,लेकिन संख्या में ज्यादा होने के कारण दूसरे पक्ष का दबाव बढऩे लगा।
