आईआईटी में वार्षिक महोत्सव IGNUS 2026 का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी में वार्षिक महोत्सव IGNUS 2026 का आयोजन। शहर में आईआईटी जोधपुर के प्रोनाइट ग्राउंड पर शुक्रवार को वार्षिक सामाजिक- सांस्कृतिक महोत्सव IGNUS 2026 का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गज सिंह थे। समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गज सिंह व आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो.अविनाश कुमार अग्रवाल ने शुभ दीप प्रज्वलन कर किया। जिसके पश्चात निर्देशक एवं मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित किया और आकाश में गुब्बारे छोड़े गए।
देश में जब भी कोई कोई संकट आया है लेखनी ने ही बचाया है- राज्यपाल
सूर्यास्त के बाद उत्सव अपने पूरे रंग में दिखाई दिया,जो इस वर्ष की थीम “मिडनाइट कार्निवल”- हर्षोत्सव कला समन्व” के अनुरूप था। इसके पश्चात मंच कलाकारों को सौंपा गया,जिन्होंने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजीव लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक के वाय कलेक्टिव ने अपनी ऊर्जावान बॉलीवुड फ्यूज़न प्रस्तुति से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
वार्षिक महोत्सव इग्नस के अंतर्गत देश भर के विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र- छात्राएँ अनेक रोमांचक प्रतियोगिताओं में अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
