राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जोधपुर प्रवास पर
शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जोधपुर प्रवास पर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जोधपुर पहुंचे।
शुक्रवार का कार्यक्रम विवरण
कटारिया शुक्रवार 6 फरवरी को प्रातः 10.10 बजे आदर्श विद्या मंदिर,जोधपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा अपराह्न 3.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर अपराह्न 4 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
