तकनीकी कार्य के कारण 6 को वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित
- जोधपुर-साबरमती आंशिक रद्द
- वंदे भारत और भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस रीशेड्यूल
- रणकपुर एक्सप्रेस रहेंगी रेगुलेट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीकी कार्य के कारण 6 को वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित। रेलवे द्वारा मदार- पालनपुर रेलखंड के मध्य तकनीकी कार्य किए जाने के कारण छह फरवरी को वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार-पालनपुर रेलखंड पर स्थित ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर के प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा जिसके चलते यह ब्लॉक लिया जा रहा है।
डीआरएम के अनुसार इस कार्य के कारण ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस छह फरवरी को आबूरोड से साबरमती तथा ट्रेन संख्या 14822साबरमती- जोधपुर एक्सप्रेस सात फरवरी को साबरमती से आबूरोड के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। दोनों ही ट्रेनें इन तिथियों में केवल जोधपुर से आबूरोड के बीच ही संचालित होंगी।
शेरगढ़ में नीति आयोग सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ
तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह फरवरी को साबरमती स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 4.55 बजे से एक घंटा देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09084 भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल छह फरवरी को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय सुबह 11.30 बजे से साढ़े तीन घंटे रीशेड्यूल रहेगी।
रणकपुर एक्सप्रेस रहेगी रेगुलेट
ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस छह फरवरी को जोधपुर से आबूरोड के बीच 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।
