जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में

  • भगत की कोठी साइड एमएलसीपी का 90 फीसदी ढांचागत निर्माण पूरा
  • जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधापूर्ण नवाचार
  • मल्टी लेवल कार पार्किंग से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा,यातायात सुधार और आधुनिक विकास की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत भगत की कोठी साइड में निर्माणाधीन मल्टी लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) का लगभग 90 प्रतिशत ढांचागत निर्माण कार्य पूर्ण करवा लिया गया है। इसके पूर्ण होने पर स्टेशन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग एवं यातायात जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर रेलवे स्टेशन का 474 करोड़ रुपये की लागत से मेगा पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जोधपुर रेलवे स्टेशन के भगत की कोठी साइड (ओलंपिक रोड) एवं राईका बाग साइड (हरीश जोशी मार्ग) पर दो अलग-अलग मल्टी लेवल कार पार्किंग विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों पार्किंग भवन ग्राउंड प्लस चार मंजिला होंगे जिनमें कुल मिलाकर लगभग डेढ़ हजार वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें लगभग 650 कारों तथा 1050 दोपहिया वाहनों को एक साथ पार्क किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त भगत की कोठी साइड स्थित एमएलसीपी में यात्रियों की सुविधा हेतु दो लिफ्टों का प्रावधान किया गया है जिनमें भविष्य की आवश्यकता के अनुसार वृद्धि की जा सकेगी।

तकनीकी कार्य के कारण 6 को वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित

डीआरएम ने बताया कि इन मल्टी लेवल कार पार्किंग के चालू होने से स्टेशन के बाहर सड़कों पर खड़े वाहनों की संख्या में कमी आएगी,जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित,सुविधाजनक और व्यवस्थित पार्किंग उपलब्ध होगी तथा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक स्वरूप को भी मजबूती मिलेगी।

यह है एमएलसीपी निर्माण की समय सीमा
भगत की कोठी साइड स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग को मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि राईका बाग साइड की एमएलसीपी को जनवरी 2027 तक तैयार किए जाने की योजना है। राईका बाग साइड की पार्किंग का लगभग 15 प्रतिशत ढांचागत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026