Doordrishti News Logo

क्लास रूम में दस साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्लास रूम में दस साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत,मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र तनावड़ा स्थित निजी स्कूल में अध्ययरनरत एक बच्चें की क्लासरूम में अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत बता दिया। मृत्यु का कारण क्या रहा यह स्पष्ट नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजन को सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। बच्चें की चाचा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

पति ने पत्नी के फर्जी साइन किए चेक को नौकर के साथ भेजा बैंक

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि तनावड़ा स्थित गोदारों की ढाणी निवासी धनराज पुत्र भीमाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा 10 साल का कनिष्क यहां क्षेत्र में आई एक निजी स्कूल में अध्ययनरत है।
सोमवार की दोपहर में वह क्लासरूम में था। तब पढ़ाई के बीच उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। स्कूल प्रबंधन की तरफ से पास में रहने वाले परिजन को बुलाया और उसे तत्काल एम्स चिकित्सालय लेकर गए। मगर एम्स अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत बता दिया।

थानाधिकारी दवे ने बताया कि मृत्यु किस कारण से हुई फिलहाल स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। बच्चें के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।