Doordrishti News Logo

महिला सुबह शादी कार्यक्रम में गई शाम को लौटी तब ताले टूटे मिले

  • चोर घर से 8.5 तोला वजनी सोने के जेवरात ले गए
  • बक्सा बाहर फेंका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला सुबह शादी कार्यक्रम में गई शाम को लौटी तब ताले टूटे मिले। शहर के निकट कुड़ी भगतासनी स्थित आनंद नगर में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार की महिला शादी कार्यक्रम में कुड़ी सेक्टर 8 में गई थी। वापिस शाम को लौटी तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से साढ़े आठ तोला सोने के जेवरात चुरा ले गए। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस अब जांच में जुटी है।

क्लास रूम में दस साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत,मौत

मूलत: डांगियावास के विष्णुपुरा हाल आनंद नगर कुड़ी निवासी निंबाराम पुत्र भींयाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1 फरवरी की सुबह उसकी पत्नी मौसेरे भाई के यहां शादी कार्यक्रम में सेक्टर 8 में गई थी। वह शाम को वापिस लौटी तब घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पता लगा कि अलमारी बक्सें के भी ताले तोड़ गए। एक बक्सा बाहर फेंका हुआ मिला। इनमें रखे साढ़े आठ तोला के सोने के जेवरात जिनमें रखड़ी सेट 4 तोला,कानों के टॉप्स जोड़ी चार तोला और कुछ आइटम थे। अज्ञात चोरों द्वारा दिन में चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई भंवरलाल जांच कर रहे है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026