Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन पर भीड़ में आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार

बरामदगी के बाद महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर भीड़ में आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के सोने के आभूषण चोरी करने वाली एक शातिर महिला को जीआरपी थाना जोधपुर ने गिरफ्तार किया है।

मिक्सर ग्राइंडर मशीन से बैटरी चोरी,केस दर्ज

आरोपी के कब्जे से दो अलग- अलग प्रकरणों में चोरी किए गए करीब 9 से 10 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।
जीआरपी के अनुसार पहला मामला पिछले साल 25 नवंबर का है,जिसमें अहमदाबाद निवासी महिला यात्री ने रणथम्भौर एक्सप्रेस में जोधपुर स्टेशन पर चढ़ते समय 68 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दी थी।

दूसरा मामला 29 नवंबर को बाड़मेर- कालका एक्सप्रेस से जुड़ा है, जिसमें पाली निवासी महिला का करीब 40 ग्राम वजनी सोने का नेकलेस भीड़ में चोरी हो गया था।मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण,गश्त और संदिग्धों के डाटा के आधार पर कश्मीरा सिंह नामक महिला को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने वारदातें स्वीकार की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पहले भी चोरी और मारपीट के सात मामलों में नामजद रही है। वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की भीड़ में यात्रियों के पहने या बैग में रखे गहनों को निशाना बनाती थी। बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026