Doordrishti News Logo

मिक्सर ग्राइंडर मशीन से बैटरी चोरी,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिक्सर ग्राइंडर मशीन से बैटरी चोरी,केस दर्ज।शहर के जेएनवीयू नया परिसर की चारदीवारी के बाहर खड़ी एक मिक्सर ग्राइंडर मशीन से अज्ञात चोर बैटरी आदि चोरी कर ले गए। गाड़ी मालिक की तरफ से भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई।

जनकल्याणकारी व ऐतिहासिक बजट डॉ- पूनियां

मदेरणा कॉलोनी निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र ऊंकारलाल सांखला ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि न्यू कैम्पस बाउण्ड्री में सडक़ किनारे रखी लोर्डिग कंकरीट मिक्सर मशीन से बैटरी अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। उसकी मिक्सर ग्राइंडर मशीन काफी दिनों से यहां पर खड़ी थी। इस बीच किसी ने बैटरी को चुरा लिया।

दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में नट बस्ती तिंवरी निवासी नकथनाथ पुत्र जवाहरनाथ ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की दोपहर के समय नागौरी चाय के पास गंगाणा रोड आया था जहां होटल के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।

खाईवाल पकड़े
माता का थान थाने के सब इंस्पेक्टर हरखाराम ने परिहार मार्केट के सामने 80 फीट रोड पर गुब्बा खाई कर रहे प्रकाश को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 7960 रूपये की राशि जब्त की। थाने के हैड कांस्टेबल रामलाल ने भदवासिया रोड पर करण सोलंकी को पकड़ा और 1550 रूपये की राशि जब्त की। एएसआई चैनाराम ने भदवासिया रोड पर चेतन प्रकाश पकड़ 1050 रुपए बरामद किए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया।