विशनावास टोल नाके पर भिड़ी निजी बस व ट्रेलर

  • इमरजेंसी गेट से निकाली सवारियां
  • कोई हताहत नहीं
  • बस जोधपुर की तरफ आ रही थी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विशनावास टोल नाके पर भिड़ी निजी बस व ट्रेलर। डांगियावास से आगे कापरड़ा में विशनावास टोल नाके से पहले देर रात एक ट्रेलर व निजी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, मगर बस में सवार यात्रियों को इमरजेंसी गेट से उतारा गया। बस का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में कापरड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस जयपुर से जोधपुर की तरफ आ रही थी।

रेडिमेड गारमेंट दुकान से युवती के बैग से पर्स पार

जानकारी के अनुसार जयपुर से एक निजी बस देर रात जोधपुर की तरफ आ रही थी। यह बस जब कापरड़ा-डांगियावास के बीच पहुंची तब विशनावास टोल नाके पर एक ट्रेलर से भिड़ गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में सवारियों को बस के इमरजेंसी गेट खोल कर नीचे उतारा गया। एक सवारी के अनुसार यदि बस में इमरजेंसी गेट नहीं होता तो सवारियों की जान सांसत में पकड़ सकती थी।

उल्लेखनीय है कि जयपुर-अजमेर हाइवे पर ऐसे हादसे पहले भी हो रखे हैं और कई बार बसों में आग भी लगी है और सवारियों को जान से हाथ धोना पड़ा था।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026