Doordrishti News Logo

जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर रविवार को

ग्राम उत्थान शिविर 2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर रविवार को।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जोधपुर जिले में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इन शिविरों की शुरूआत की गई थी।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे,जिसमें कृषि,उद्यानिकी,कृषि विपणन, पशुपालन,डेयरी,मत्स्य पालन, सहकारिता,जल संसाधन,ऊर्जा, उद्योग,आपदा प्रबंधन,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जायेगा।

संत रविवार जयंती की पूर्व संध्या पर की पुष्पांजलि

1 फरवरी को इन गिरदावर सर्किल पर लगेंगे विशेष शिविर
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि रविवार,01 फरवरी को पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत मालकोसनी,पंचायत समिति मण्डोर में जोधपुर उत्तर में, पंचायत समिति ओसिंया की ग्राम पंचायत सामराउ,पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत जेलू गगाड़ी,पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत गंगाणी,पंचायत समिति भोपालगढ की ग्राम पंचायत गजसिंहपुरा,पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत कोसाना में शिविर आयोजित होंगे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026