संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर की पुष्पांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर की पुष्पांजलि। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को पांचवीं रोड चौराहे पर संत रविदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी,कार्यक्रम संयोजक महेश चौहान,सह संयोजक विष्णु सरगरा व सदस्य पिंटू सोढ़ा ने 1 फरवरी को संत रविदास की जयंती के अवसर पर 649 दीप प्रज्वलित किए। इसके साथ अग्रवाल महावीर बालाजी मंदिर के बाहर सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
हत्या के आरोपी पति से मौका तस्दीक
कार्यक्रम के जिला सह संयोजक विष्णु सरगरा ने कहा कि संत रविदास जयंती समानता,प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है,जो मुख्य रूप से जोधपुर जिला में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मंजू मेवाड़ा,नेहा परिहार,युगल आसेरी,पिंटू सोढ़ा, सोनू चांगरा,अनुप कुमार प्रजापत, शेषाराम सरगरा,सुनील सरगरा, झुंझारसिह व ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
