Doordrishti News Logo

हत्या के आरोपी पति से मौका तस्दीक

  • वारदात में प्रयुक्त लोहे की एंगल और लाठी बरामद
  • बेटी को अस्पताल से मिली छुट्टी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या के आरोपी पति से मौका तस्दीक।शहर के निकटवर्ती विवेक विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार तडक़े बालाजी नगर में हुई पत्नी की हत्या के आरोप में पकड़े गए पति से पुलिस ने मौका तस्दीक कराई। आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने लोहे की एंगल और लाठी को बरामद किया है। वह अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। अस्पताल में भर्ती बेटी को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि घटना गुढ़ा विश्नोइयान के निकटवर्ती मोगा की ढाणी बालाजी नगर मेंं गुरुवार अलसुबह करीब तीन बजे बीरबल मोगा ने अपनी पत्नी गुड्डी धत्तरवाल (35) पर जानलेवा हमला किया। घटना के वक्त पति-पत्नी अपने कमरे में थे और तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मां की चीख सुनकर सबसे बड़ी बेटी निकिता (15) जागी और दौड़ते हुए माता- पिता के कमरे में पहुंची। वहां पिता बीरबल अपनी पत्नी पर लाठी और लोहे की एंगल से वार कर रहा था।

अपहरण के आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

उसकी मां जमीन पर निढाल पड़ी नजर आई। निकिता ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी पिता ने उस पर भी हमला कर दिया था। हमले में निकिता का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई। घटना के डेढ़ घंटे बाद ही आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया था। वह पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

थानाधिकारी खदाव के अनुसार आरोपी से पुलिस ने मौका तस्दीक करवाई है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की एंगल और लाठी को बरामद किया गया है।