Doordrishti News Logo

अपहरण के आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

  • आज करेंगे फिर पेश
  • राजीनामा की बन रही बात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खांडाफलसा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर अपहृर्त को रोहिट से दस्तयाब किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। रविवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में दोनों पक्ष के लोगों में राजीनामा को लेकर बात चल रही है। मामले में लापरवाही के चलते दो कांस्टेबल भी इसमें निलंबित हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि मेड़ती गेट चौकी के पास कसाइयों की गली निवासी मनान पुत्र मोहम्मद उमर अपने दोस्त राकिब के साथ गुरुवार सुबह 11.30 बजे सिवांची गेट से जा रहा था। उम्मेद अस्पताल के आपात कालीन इकाई के गेट के सामने पहुंचे तो सफेद कार में चार-पांच युवक आए और मनान को पकड़ लिया। मनान के दोस्त राकिब ने मनान के पिता को सूचना दी। पिता ने थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की एफआइआर दर्ज की गई है।

पुलिस को आरोपियों की कार गुरुवार रात को ही कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में मिल गई थी। इस मामले में मनान के साथ चल रहा उसका दोस्त राकिब ही गद्दार निकला। राकिब ने ही मनान के बारे में सारी सूचनाएं अपहरणकर्ताओं को दी। राकिब ने मनान के पिता को उसके अपहरण की सूचना भी दी। अपहरणकर्ताओं के साथ लगाातर राकिब की चेटिंग चल रही थी।

शतरंज केरम बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं संपन्न

पुलिस ने राकिब को बुलाकर उसका मोबाइल चैक किया था तब विश्वासघात का पता चला। मामले में सिवांची गेट निवासी फैजान शाह उदयमंदिर आसन निवासी राकिब, कुरैशियों का बास रोहट निवासी आसिफ अली, रूघानियों की ढाणी इटादा चितलवाना पुलिस थाना झाब जिला जालोर निवासी कमलेश कुमार और देवपुरा की ढाणी धांधिया पुलिस थाना लूणी निवासी भावेश पटेल को गिरफ्तार किया गया था।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026