तृतीय बीएल पुरोहित मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तृतीय बीएल पुरोहित मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन। भारत के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आगामी विधि संकाय में तृतीय बीएल पुरोहित मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक आदित्य पुरोहित भी उपस्थित थे।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिता फैकल्टी ऑफ लॉ,जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन मूट कोर्ट एवं मॉक ट्रायल क्लब द्वारा,फैकल्टी ऑफ लॉ के अधिष्ठाता प्रो.सुनील आसोपा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अपने तृतीय संस्करण में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें देशभर के विभिन्न विधि महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय के अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी उपस्थिति रहेगी।

यह प्रतियोगिता राजस्थान उच्च न्यायालय के विख्यात नामित वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.बीएल पुरोहित की स्मृति में आयोजित की जा रही है। स्व.बीएल पुरोहित राजस्थान उच्च न्यायालय के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता होने के साथ-साथ राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य भी रह चुके थे। विधि जगत में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

हुनर की उड़ान अभिव्यक्ति संग खिला बचपन

पिछले संस्करण की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का निर्णयन न्यायमूर्ति फरजंद अली एवं न्यायमूर्ति रेखा बोराना द्वारा किया गया था तथा वे समापन समारोह के मुख्य अतिथि भी थे। उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति कुलदीप माथुर एवं न्यायमूर्ति नूपुर भाटी की उपस्थिति थी।

तृतीय बीएल पुरोहित मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 20,21एवं 22 मार्च को किया जाएगा। प्रतियोगिता की आयोजन समिति के मुख्य सदस्य आदित्य पुरोहित (संयोजक),सचिन पुरोहित (सह-संयोजक),राजवीर सिंह (कोषाध्यक्ष) तथा आदित माथुर (सचिव) हैं। यह प्रतियोगिता विधि छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध,तर्क एवं वकालती कौशल प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026