फार्महाउस में एमडी ड्रग्स बनाने की लैब का भंडाफोड़
- लैब में 200 किलो एमडी बनाने की क्षमता
- एनसीबी ने जब्त किए उपकरण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फार्महाउस में एमडी ड्रग्स बनाने की लैब का भंडाफोड़। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की एक अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। यह लैब सोयला,डंडोर रोड पर एक फार्म हाउस में चल रही थी। एनसीबी ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत यह कार्रवाई की। इस लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी,जिसे अवैध मादक पदार्थों के बाजार में बेचा जाना था।
अधिकारियों के अनुसार एनसीबी ने मौके से कई उपकरण जब्त किए हैं,जिनमें बोरोसिलिकेट जार, बोरोसिलिकेट कांच की ट्यूब,एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन मोटर,एक औद्योगिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टिरर और सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं। दरअसल गत 25 जनवरी को एनसीबी ने जोधपुर में 1.089 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। एनसीबी टीम ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका, जिनके पास प्रतिबंधित सामग्री से भरा एक काला बैग था। इसके बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
1.10 करोड़ रुपए के डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा
जांच में पता चला कि इस मामले के मुख्य संदिग्धों में से एक ने बेंगलुरु में मेफेड्रोन निर्माण की तीन गुप्त लैब स्थापित की थीं और जब्त किया गया मेफेड्रोन इन्हीं से प्राप्त हुआ था। जांच करते हुए एनसीबी जोधपुर ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर सोयला डंडोर रोड जोधपुर स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा और लैब में काम लिए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।
