Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से पुनः जम्मूतवी तक चलेगी

रेलमार्ग पर मरम्मत व तकनीकी सुधार कार्य पूर्णता की ओर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से पुनः जम्मूतवी तक चलेगी। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश एवं ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण आंशिक रूप से रद्द की गई भगत की कोठी- जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस अब पुनः अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर संचालित की जाएगी।

साबरमती-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जम्मू मंडल के कठुआ- माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के बीच तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को पूर्व में पठानकोट से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य 31 मार्च तक आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

उन्होंने बताया कि अब आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उक्त ट्रेन को 1 अप्रैल से भगत की कोठी से जम्मूतवी के बीच पूर्ववत संचालित किया जाएगा। इसके तहत ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से तथा ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रैल से नियमित रूप से बहाल की जाएगी।
रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को पुनः सीधी एवं सुगम रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026