जिला सॉफ्टबॉल संघ के 6 खिलाड़ी जेएनवीयू टीम में चयनित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला सॉफ्टबॉल संघ के 6 खिलाडी जेएनवीयू टीम में चयनित।अमरावती महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी की सॉफ्टबॉल टीम में जोधपुर जिला सॉफ्टबॉल संघ के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिला सॉफ्टबॉल संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि हाल ही देचू में आयोजित इंटर कालेज सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में भारती शर्मा,अन्तिमा सेन व प्रगति गोयल और पुरूष वर्ग में कुन्दन सिंह,रजत सिंह राजपुरोहित, भूपेंद्र रावल का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तकनीक ज़रूरी है लेकिन मानसिक संतुलन उससे भी ज़्यादा जरूरी- डॉ.महेन्द्र कुमार
यह सभी खिलाड़ी जिला सॉप्टबाल संघ जोधपुर के मुख्य प्रशिक्षक रोहितास शर्मा के नियमित प्रशिक्षु हैं। जिला सॉफ्टबॉल संघ की सचिव यामिनी शर्मा ने बताया कि भारती शर्मा व प्रगति गोयल अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और रजत सिंह पिछले वर्ष जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर सॉफ्टबाल टीम के कप्तान रह चुके है। जिला सॉफ्टबॉल संघ के उपाध्यक्ष सेमसन मेसी,जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित,एडवोकेट प्रशान्त मिश्र व समाज सेवी सुरेश नैण ने खिलाड़ियों को शुभकामना व अग्रिम बधाई दी।
