फिजियोथेरपी सेन्टर का शुभांरभ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्षेत्रीय वृद्धजन केन्द्र (जिरियाट्रिक विभाग) एनपीएचसीई केन्द्र पर फिजियोथेरपी सेन्टर का विधिवत शुभांरभ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बीएस जोधा ने किया। इस अवसर पर डॉ बीएस जोधा ने बताया कि जिरियाट्रिक विभाग में फिजियोथैरेपी सेन्टर का उपयोग सेन्टर पर आने वाले वृद्ध मरीजों एवं वार्ड में भर्ती मरीजों को एक्सरसाईज एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु विभाग में ही फिजियोंथैरेपी सेन्टर की आवश्कतया थी जो आज शुभारंभ कर विभाग को समर्पित कर दिया।
इसी क्रम में वृद्ध मरीज जो लगातार किसी विशेष बीमारी के सिलसिले में इस विभाग में लगातार आते हैं उनके लिये निदान डायरी जिसमें नियमित उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु आश्यकतानुसार निदान लिया जा सके उस निदान डायरी का विमोचन भी किया। विमोचन कर डॉ जोधा ने बताया कि डायरी में मरीजों के निदान के अलावा अच्छे स्वास्थ्य लाभ हेतु मरीजों के खानपान एवं अन्वेषण की जानकारी भी मिल जायेगी। डायरी का प्रयोग मरीज इस विभाग से प्राप्त निदान की जानकारी अन्य विभाग में निदान के लिए उपयोग ले सकता है।
डॉ जोधा ने निदान डायरी का मरीजों के हित में उनके लिये की गई परिकल्पना की सराहना की। इलाज करने वाले डॉक्टर को भी उनके निदान की पूर्ण लिखित में उपचार की जानकारी एवं मरीज हित में सहयोग मिलेगा। बढ़ती उम्र में भूल जाने से कई बार मरीज पर्चिया नहीं ला पाते हैं उन्हें निदान डायरी से मरीजों को पर्चिया संभाल रखने से निजात मिलेगी।
डायरी को उपलब्ध करवाने में प्रधानाचार्य डॉ बीएस जोधा एवं एमडीएम अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा। ज्ञात है कि जिरियाट्रिक विभाग को मूर्तरूप देने में एनपीएचसीई (नेशनल प्रोग्राम ऑफ हेल्थ केयर ऐल्डरली) (MOHFW)का विशिष्ट सहयोग रहा।
फिजियोथैरेपी सेन्टर में सोल्डर ट्रेक्सन, सोल्डर पुली,अल्ट्रा वाईलेट थैरेपी,वेट थैरेपी एवं लैग,घुटने की थैरेपी इत्यादि उपकरणों की सुविधा मिलेगी। सेन्टर पर थैरेपी आउटडोर समयानुसार सोम से शनि उपलब्ध रहेगी। जिरियाट्रिक विभाग के मरीजों के अलावा सुपर स्पेशिलिटी बिल्डिंग में संचालित अन्य विभाग जैसे न्यूरोलॉजी के मरीजों के लिये इसी बिल्डिंग में सुविधा रहेगी।
रेलवे बैंक ने किया 114 मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान
डॉ जोधा ने विभाग में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। विभाग में वृद्ध मरीजों को अन्य सुविधाएं देने हेतु अधीक्षक,उप अधीक्षक,विभागाध्यक्ष, सहायक आचार्य आदि से विचार विमर्श किया। संचालन डॉ हरीश अग्रवाल ने किया। डॉ अग्रवाल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित, उप अधीक्षक डॉ दीपक टॉक,जिरियाट्रीक विभागाध्यक्ष,डॉ प्रतिभा चौहान,डॉ हरीश अग्रवाल,सहायक आचार्य डॉ नमित माथुर,सहायक आचार्य डॉ मनीषा चौहान,डॉ अजय प्रजापत, अजय कुमार सोलंकी,नर्सिंग अधिकारी अलका,मोनिका व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
