नुक्कड़ नाटक से दी यातायात नियमों की जानकारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नुक्कड़ नाटक से दी यातायात नियमों की जानकारी।जोधपुर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस एवं फुटवियर डिजाइन एंड डवलपमेन्ट इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आखलिया चौराहा तथा शास्त्री सर्कल पर यातायात जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शालिनी राज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक सुनिता कुमारी,हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह मय यातायात शिक्षा टीम व समाजसेविका बिन्दु टाक, कृष्णा राणावत,उषा कच्छवाहा उपस्थित थे।
छह माह से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश और देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजन व वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। आमजन व वाहन चालकों से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने,निर्धारित गति से तेज नहीं चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने,गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने,नशा करके वाहन नहीं चलाने,नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने हेतु नहीं देने व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरन्त अस्पताल पहुंचाकर मदद करने की अपील की गई। यातायात नियमों की पालना नहीं करने से होने वाले नुकसान के बारे में नाटक मंचन किया गया।
Related posts:

ओवर ब्रिज पर पलटी क्रेटा कार

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

