रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल-मिष्ठान्न वितरित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल-मिष्ठान्न वितरित।उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों के को फलाहार एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों की कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें फल एवं मिठाई वितरित की। इस अवसर पर संगठन की ओर से रोगियों का मनोबल बढ़ाने एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया। महिला कल्याण संगठन द्वारा इस मानवीय पहल की रोगियों एवं उनके परिजनों ने सराहना की।

डोलनाड़ा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम में निष्ठा त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) डॉ.नेहा तिवारी,महिला कल्याण संगठन की सचिव प्रियंका चौधरी,उपाध्यक्ष नीलम खराड़ी, कोषाध्यक्ष चित्रा स्वामी,सदस्य स्वाति,अंकिता एवं मीना बुनकर तथा बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ उपस्थित था।

Related posts: