किराणा गोदाम में भीषण आग से मची अफरातफरी
- पीछे बैंक-ऊपर जिम बच गए
- आग बुझाते फायरमैन झुलसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराणा गोदाम में भीषण आग से मची अफरातफरी। शहर के मंडोर कृषि उपज मंडी के पास रविवार की रात को माहेश्वरी कॉलोनी स्थित किराणा गोदाम में आग लग गई। जिस पर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। संभवत: आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जांच के बाद आग के कारणों का पता चल पाएगा। गोदाम में भारी मात्रा में सामान और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
हर्षोल्लास से मनाया अस्पतालों में गणतंत्र दिवस
सूचना पर नागौरी गेट और मंडोर फायर ऑफिस से मौके पर चार दमकलें पहुंचीं। जिन्होंने 10 से ज्यादा फेरे कर आग पर काबू पाया। इस बीच एक दमकलकर्मी झुलस गया। जिसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जानकारी के मुताबिक गोदाम में किराणा सामग्री रखी हुई थी। उसमें कुछ ज्वलनशील सामान भी शामिल था।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

