गणतंत्र दिवस के साथ मनाया खेल दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गणतंत्र दिवस के साथ मनाया खेल दिवस। शहर के रातानाडा स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में 77 वाँ गणतंत्र दिवस और वार्षिक खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह ने ध्वजारोहण किया,तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भवानी सिंह खंगारोत (जिमनास्टिक कोच) शशि खंगारोत(एस्टैब्लिशमेंट अधिकारी) ने मशाल प्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत,भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर हुए खेल दिवस के अंतर्गत नर्सरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
किराणा गोदाम में भीषण आग से मची अफरातफरी
प्रधानाचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन,टीम भावना और एकता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

