मादक पदार्थ के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पूर्व एवं पश्चिम में की गई। इसमें कमिश्ररेट की स्पेशल टीम भी शामिल थी।
डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि सीएसटी की सूचना पर बिसलपुर गांव में प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 66 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया। इसी तरह माता का थान पुलिस ने मूलत: खोखरिया की ढाणी कापरड़ा हाल आरटीओ के पीछे रहने वाले निंबाराम को पकड़ा और 679 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
गणतंत्र दिवस पर यातायात व पार्किंग की विशेष व्यवस्था
इधर कुड़ी भगतासनी थाने के एसआई सहदेव ने मीरा नगर झालामंड में रेड देकर मूलत: बिहार के बेगुसराय हाल विजयराजे नगर कुड़ी निवासी रामसुमारी देवी से 327 ग्राम गांजा बरामद किया।
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

