Doordrishti News Logo

धूप खिली सर्दी से राहत नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धूप खिली सर्दी से राहत नहीं। शहर में ठंडी हवा से परेशान लोगों को आज हल्की राहत मिली है। शनिवार को जहां बादलों की आवाजाही रही, वहीं रविवार होते सुबह सही धूप खिली हुई नजर आई,इसके चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। आने वाले तीन चार दिनों बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है।

बीएसएनएल टावर से लाखों की बैटरी चोरी

उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिनभर ठंडक रही। धूप पूरी तरह से नहीं खिलने की वजह से भी इसका असर देखा गया। इससे दिन में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था। आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने भी शनिवार को कोल्ड डे घोषित किया था।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है। बादल भी छाए रहेंगे। शहर में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा भी चलने का अनुमान है। अगले हफ्ते के मध्य से लोगो को सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है।

Related posts: