बीएसएनएल टावर से लाखों की बैटरी चोरी
एक्सचेंज के शेल्टर रूम से 48 बैटरी गायब
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएसएनएल टावर से लाखों की बैटरी चोरी।जिले के आसोप कस्बे में बीएसएनएल एक्सचेंज मोबाइल टावर से लाखों रुपए की बैटरी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने टावर के पास स्थित शेल्टर रूम से 48 बैटरी चुरा लीं।
सड़क पर बिखरे मिले शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड
कंपनी के टेक्नीशियन सांवरलाल और पूनम चंद राजपुरोहित ने बताया कि जब वो साइट पर पहुंचे, तो उन्होंने शेल्टर रूम का ताला और लोहे का गेट कटा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने आसोप थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई। चोरी हुई बैटरियों की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
बीएसएनएल जोधपुर महाप्रबंधक एन राम और जेटीओ चेतन सिंह मेहरु ने आसोप पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आसोप पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related posts:

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

