Doordrishti News Logo

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

दो अन्य घरों में भी चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे। शहर में नकबजनी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। औसतन तीन-चार चोरियां रोज हो रही हैं। सूने मकानों और दुकानों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। शहर में रात को सरदारपुरा ए रोड पर एक शादीवाले मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग मुंबई है। फिलहाल उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान का ब्यौरा मिल पाएगा। संभवत: यहां पर लाखों की चोरी हुई है। शादी के जेवरात घर में रखे हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज में एक पावर बाइक पर दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फिलहाल पुलिस इनकी पहचान के साथ तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी पर आज सुबह परिवार का रिश्तेदार एवं क्षेत्रीय पार्षद वहां पहुंचा है। जानकारी के अनुसार मकान नंबर 268 सरदारपुरा चौथी ए-रोड पर रहने वाले वैद्य संपत राज मेहता के घर में रात को यह चोरी हुई।

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

घर भी सरदारपुरा थाने के निकट है। संपत राज मेहता के रिश्तेदार एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रकाश जैन ने बताया कि एक सप्ताह बाद ही उनके घर में शादी है और शादी का सारा सामान घर पर ही है। जेवरात आदि भी वहां रखे हुए हैं। चोरों द्वारा मुख्य गेट का ताला तोडऩे की कोशिश की गई है,मगर कामयाब नहीं होने पर वे दीवार फांद कर अंदर गए। बाद में मुख्य द्वारों के ताले तोड़े गए,अलमारियों के ताले तोडक़र वारदात की गई। पार्षद प्रकाश जैन के अनुसार घर से चोरी गए सामान का ब्यौरा रिश्तेदार के आने पर ही पता लग पाएगा। यह मकान उनके मौसी के बेटे भाई का है। उनके भतीजे का मुंबई से फोन आने पर यहां पहुंचे है।

दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: जालोर जिले के अंजुमन कॉलोनी हाल कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में रहने वाले समीर खां पुत्र सरदार खां के सूने मकान के ताले तोडक़र चोर जेवरात नगदी आदि चोरी कर ले गए। जबकि अजय चौक सदर कोतवाली निवासी कुलदीप पुत्र नरेंद्रसिंह ने मंडोर थाने में रिपोर्ट दी कि उसका एक मकान नौ मील मंडोर एरिया में है। जहां पर चोरों ने सैंध लगाकर घरेलु सामान सहित नगदी आदि चोरी कर ले गए।

Related posts:

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026

सामने से नील गाय आई पीछे से बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर बाइक सवार चाचा की मौत

April 29, 2026