चोर सूने मकान से आभूषण और 1.10 लाख की नगदी चुरा ले गए
परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर सूने मकान से आभूषण और 1.10 लाख की नगदी चुरा ले गए। शहर के निकट झालामंड स्थित हनुमान नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोरों ने यहां से सोने चांदी के जेवरात के साथ 1.10 लाख की नगदी चुराई। घटना के संबंध में कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी है। कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में गत सप्ताह में यह चौथी चोरी की घटना की है।
शव का पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
कुड़ी पुलिस ने बताया कि चकेणियों की ढाणी हनुमान नगर झालामंड निवासी संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने साले की शादी के लिए 16 जनवरी को उचियारडा गया था। परिवार शादी समारोह में व्यस्त रहा और घर सूना था। पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे है। इस पर वह पहुंचा और देखा तब पता लगा कि चोरों ने सामान बिखेरने के बाद वहां से सोने की लूंग जोड़ी, कानों के टॉप्स, चांदी के कुछ आइटम के साथ 1.10 लाख की नगदी चुराई है। मामले में जांच हैडकांस्टेबल महेंद्र की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

