शव का पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
- निजी अस्पताल में महिला की मौत का मामला
- शव परिजन को सुपुर्द
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का खुलासा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शव का पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र की एक निजी अस्पताल में बुधवार को प्रसुता की मौत हो गई थी। मृतका के परिजन और रिश्तेदार व समाज के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टरों पर इलाज में कोताही का आरोप लगाते हुए पांच छह घंटे तक हंगामा एवं प्रदर्शन किया था।
विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत करवाया था। रात शव को निजी अस्पताल से बाद में एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया। आज सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टर्माटम करवाया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। हालांकि पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया था। मृतका के परिजन और रिश्तेदारों ने निष्पक्ष जांच की मांग रखी थी।
नागौरी गेट थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
बसंत पंचमी: प्रकृति संस्कृति और लोक का पर्व
सनद रहे कि बालसमंद हाल रमजान का हत्था क्षेत्र की रहने वाली 38 साल की पूरण कंवर पत्नी यशपाल सिंह भाटी को बुधवार को निजी अस्पताल में डिलेवरी हुई थी। उनके बेटे का जन्म हुआ। मगर बाद में पूरण कंवर की मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर्स पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। जिस पर पुलिस वहां पहुंची थी।
मृतका के परिजन,रिश्तेदार एवं समाज के लोगों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से पूरण कंवर की मौत हुई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर शव उठाने से इंकार कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाइश के बाद उन्हें राजी किया और फिर शव को एमजीएच मोर्चरी में भिजवाया गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

