बनाड़ स्टेशन पर ऊपरी पैदल पुल के निर्माण लिए 3.30 करोड़ मंजूर

  • टेंडर प्रक्रियाधीन
  • कार्यारंभ के एक वर्ष में होगा तैयार
  • यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आवागमन की होगी सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बनाड़ स्टेशन पर ऊपरी पैदल पुल के निर्माण लिए 3.30 करोड़ मंजूर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के बनाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नया ऊपरी पैदल पुल बनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए रेलवे द्वारा 3.30 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बनाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती मांग और यात्री सुविधाओं के उन्नयन को ध्यान में रखते हुए एफओबी निर्माण का निर्णय लिया गया है। वित्तीय स्वीकृति के पश्चात टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है,जिसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य को लगभग एक वर्ष की अवधि में पूरा किए जाने की योजना है।

जैसलमेर स्टेशन पर वार्षिक मॉक ड्रिल संपन्न

डीआरएम के अनुसार यह एफओबी विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं,बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। परियोजना के पूर्ण होने के बाद बनाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार होगा और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

29 मीटर लंबा होगा बनाड़ एफओबी
उन्होंने बताया कि बनाड़ रेलवे स्टेशन पर बनने वाला ऊपरी पैदल पुल करीब 29 मीटर लंबा तथा 3 मीटर चौड़ा होगा। वर्तमान में स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म हैं और एफओबी के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026