कथा श्रवण में गई महिला के गले से कंठी चोरी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कथा श्रवण में गई महिला के गले से कंठी चोरी,केस दर्ज। शहर के निकट करवड़ स्थित गंगाणी में दो दिन पहले कथा श्रवण में गई एक महिला के गले से कंठी चोरी हो गई। महिला की तरफ से कंठी चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दी गई है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि गंगाणी गांव की रहने वाली 58 साल की केलीदेवी पत्नी फतेहगिरी 18 जनवरी को गांव में ही माजीसा मंदिर में संत की कथा श्रवण को गई थी। कथा श्रवण के उपरांत घर पहुंची तब पता लगा कि उसके गले से एक तोला की कंठी गायब है। इस पर उसकी तरफ से पुलिस में कंठी चोरी की रिपोर्ट दी गई है।
सरसंघ चालक डॉ.मोहन भागवत 22 जनवरी को नागौर प्रवास पर
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि कंठी भीड़भाड़ में गिरी अथवा किसी ने चोरी की इस बारे में पता लगाया जा रहा है। फुटेज देखे जा रहे है। दो दिन पहले संत रामभद्राचार्य यहां कथा वाचन के लिए आए थे। काफी भीड़ भी थी। फिलहाल मामले अग्रिम जांच चल रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

