सरसंघ चालक डॉ.मोहन भागवत 22 जनवरी को नागौर प्रवास पर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरसंघ चालक डॉ.मोहन भागवत 22 जनवरी को नागौर प्रवास पर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत 22 जनवरी को नागौर जिले के छोटी खाटू में एकदिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे।

प्रवास के दौरान डॉ.मोहन भागवत जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के दर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि आचार्य का छोटी खाटू में 10 दिवसीय प्रवास चल रहा है,जिसके अंतर्गत भव्य ‘मर्यादा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। डॉ.भागवत मर्यादा महोत्सव में उपस्थित रहकर आचार्य से संवाद करेंगे तथा संतों का आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर वे देशभर से महोत्सव में सहभागी श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे।

1100 करोड़ की ठगी में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार

विदित है कि तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के मध्य राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों पर समय-समय पर संवाद की परंपरा रही है। गुरुवार 22 जनवरी को डॉ. मोहन भागवत आचार्य महाश्रमण से भेंट करेंगे। आचार्य के 10 दिवसीय प्रवास एवं मर्यादा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए तेरापंथ धर्मसंघ के प्रवासी बड़ी संख्या में छोटी खाटू पहुंच रहे हैं।

इस एक दिवसीय प्रवास के समय उनके साथ अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन,क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री,क्षेत्र प्रचारक निंबाराम,सह क्षेत्र कार्यवाह गेंदालाल,वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल तथा प्रांत प्रचारक विजयानंद भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts:

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

September 14, 2026