जोधपुर मंडल के गुड्स ट्रेन मैनेजर मिट्ठू सिंह सम्मानित

सजगतापूर्ण ड्यूटी के लिए मिला सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल के गुड्स ट्रेन मैनेजर मिट्ठू सिंह सम्मानित। उत्कृष्ट एवं सजगता पूर्ण रेल सेवाओं के लिए जोधपुर मंडल के गुड्स ट्रेन मैनेजर मिट्ठू सिंह को मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ द्वारा जयपुर में सम्मानित किया गया।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान सालावास स्थित आईओटीएस साइडिंग में ट्रेन आईओटीएस/पीआरटीके की जीडीआर (गार्ड ड्राइवर रिपोर्ट)प्रक्रिया के समय ट्रेन मैनेजर मिट्ठू सिंह ने इंजन से छठे वैगन के पास रेल फ्रैक्चर को समय रहते देखा। उन्होंने तुरंत इस गंभीर अनियमितता की सूचना लोको पायलट स्टाफ को दी तथा प्वाइंट्समैन के माध्यम से सालावास स्टेशन के ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर को अवगत कराया।

जागरूकता रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए रेल फ्रैक्चर को समय रहते दुरुस्त कर लिया गया। ट्रेन मैनेजर मिट्ठू सिंह की तत्परता एवं सतर्कता के कारण संभावित दुर्घटना टल गई और ट्रेन का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सका।

इस सराहनीय कार्य के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय,जयपुर में आयोजित संरक्षण एवं कार्य समीक्षा बैठक के दौरान महाप्रबंधक अमिताभ ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मदनराम देवड़ा व प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी संतराम मीना सहित रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

September 14, 2026